बिना रौद्र रूप दिखाए विदा हो गया नौतपा, 40 के ऊपर नही गया तापमान

रीवा। नौ दिन तक नौतपा का असर यह था कि 40 के ऊपर तापमान नही पहुंचा और बीच-बीच में तेज हवाओ के साथ रिमझिम बारिश होती रही. अनुमान था कि इस बार नौतपा खूप तपेगा और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जायेगा. मई के महीने में गर्मी पड़ी ही नही. सोमवार को नौतपा का अंतिम दिन था और तापमान 40 डिग्री रहा. वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री आका गया. रिमझिम बारिश के बीच नौतपा की विदाई हो गई और अब इंतजार है मानसून के आने का, मौसम विभाग की माने तो इस बार समय पर मानसून दस्तक देगा और अच्छी बारिश होगी. जिसको लेकर प्रशासन भी तैयारी मे जुट गया है. दिन भर तेज हवाएं चलती रही, दोपहर अच्छी धूप थी लेकिन हवा चलने के कारण धूप का असर कम रहा और शाम को चार बजे के बाद फिर बादल आ गये. रात में जिले के कुछ हिस्सो में बूंदाबांदी हुई है, इसके साथ नौतपा की विदाई हो गई. किसान भी मानसून के आगमन के स्वामी में बैठे है और खरीफ की बोनी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. धान के रोपा का बीज डाला जा रहा है.

Next Post

समीक्षा बैठक:अलीराजपुर में हर घर पानी पहुंचाने पर जोर

Mon Jun 2 , 2025
आलीराजपुर। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव निखिल गिरिराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जिले के 539 गांवों में जल आपूर्ति हेतु कार्य प्रगति पर है। योजना के तहत 6 हजार किमी पाइपलाइन और 205 टंकियों से ग्रामीण क्षेत्रों में […]

You May Like