जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत सरफाबाद में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मोह. आरिफ खान पिता निजामुद्दीन 29 वर्ष निवासी सरफाबाद गोहलपुर ने फांसी लगा ली।
जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
