कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदा पिता, दोनों की मौत

सिवनी: कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरासी के समीप गांव खापा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार की सुबह हृदय विदारक घटना घटी। जहां 20 वर्ष की एक बेटी कुएं में गिर गई। अपनी पुत्री की जान बचाने के लिए पिता भी कुएं में कूद गया। लेकिन बारिश की वजह से कुएं में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण बेटी की जान बचाते हुए पिता की भी मृत्यु हो गई। पिता-पुत्री की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खापा गांव निवासी रोशन लाल पटले (50) की 20 साल की बेटी चेतना पटले शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए पिता रोशन लाल भी कुएं में कूद गया। लेकिन दोनों की मौत हो गई। चेतना पटले सिवनी कॉलेज में बीएससी की छात्रा बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कुरई थाना से थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम व पुलिस बल गांव खापा पहुंचे जहां पुलिस अपनी कार्रवाई पर जुटी हुई है।

Next Post

लाखों के तार चोरी, नाराज किसानों ने सब स्टेशन पर ताला जड़ा, 1000 बीघा फसल प्रभावित

Fri Sep 4 , 2026
भिंड: जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र के अरूसी गांव में दरमियानी रात 11 केवी मेन लाइन का करीब 3 हजार मीटर तार चोरी हो गया। इससे करीब 100 किसानों के पंपों की बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत आ रही है। पूरे गांव में बिजली […]

You May Like