लंबित पेंशन प्रकरणों को लेकर कर्मचारी संघ का विरोध

जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित पेंशन प्रकरणों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि पेंशन कार्यालय से कर्मचारियों को जानकारी दी जा रही है कि मार्च माह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पी.पी.ओ. भोपाल से जारी किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालयों में कार्यभारित स्थापना के समयपाल, चौकीदार, माली एवं वाहन चालकों के पेंशन प्रकरण असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट पेंशन अधिकारी मधु शर्मा के पास लंबित बताए गए हैं।

विभागीय कार्यालयों से प्रकरण ऑनलाइन भेजने की जानकारी दी जा रही है, जबकि पेंशन कार्यालय द्वारा प्रकरण जमा करने से ही इनकार किए जाने की शिकायत है। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों व मृत कर्मचारियों के परिजनों को पिछले 5-6 महीनों से पेंशन नहीं मिलने की बात सामने आई है। सेवा पुस्तिका और कंप्यूटर में जन्मतिथि त्रुटि के कारण भी भुगतान अटका है। संघ का आरोप है कि आपत्तियों के नाम पर पी.पी.ओ. जारी नहीं किए जा रहे।

संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, प्रशांत सौंधिया, वीरेंद्र चंदेल, एस.पी. बाथरे, अरुण पटेल, अर्जुन सोमवंशी, रवि बांगड़, राजाराम डेहरिया, वीरेंद्र तिवारी, अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, परशुराम तिवारी, शैलेश गौतम, विनय नामदेव, सुशील गुप्ता, सतीश देशमुख, झारिया, महेंद्र पटेल एवं रविंद्र राय ने लंबित प्रकरणों में तत्काल पी.पी.ओ. जारी करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि सात दिवस के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पेंशन अधिकारी की होगी।

Next Post

आदिवासी संस्कृति बचाओ यात्रा का प्रथम चरण पूरा

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: आदिवासी संस्कृति बचाओ यात्रा का प्रथम चरण 15 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया के निज निवास से हुआ। यह यात्रा अधारताल मैन रोड, भगवान बिरसा मुंडा तिराहा, रद्दी चौकी, मंडी मदार टेकरी, घमापुर, अंबेडकर चौक होते हुए अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह […]

You May Like