आदिवासी संस्कृति बचाओ यात्रा का प्रथम चरण पूरा

जबलपुर: आदिवासी संस्कृति बचाओ यात्रा का प्रथम चरण 15 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया के निज निवास से हुआ। यह यात्रा अधारताल मैन रोड, भगवान बिरसा मुंडा तिराहा, रद्दी चौकी, मंडी मदार टेकरी, घमापुर, अंबेडकर चौक होते हुए अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह एवं शंकर शाह जी की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया ने आदिवासी संस्कृति संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया।

यात्रा का दूसरा चरण 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। बैठक में 24 फरवरी को संत शिरोमणि माता शबरी प्रकोत्सव (शबरी जयंती) मनाने पर चर्चा हुई, जिसे संगठन द्वारा मनाया जाएगा। यात्रा में रोशनलाल कोल, मोतीलाल गोटिया, शिव गोटिया, राजकुमार गोटिया, ख्याली सिंह, संतोष गोटिया, अशोक गोटिया, जित्तू गोटिया, धर्मेंद्र गोटिया, बलबीर गोटिया, सुजीत भूमिया, मनीराम कोल, शिवचरण गौड़, अजीत पटेल, अनिल गोटिया, रामनरेश गोटिया, श्यामलाल गोटिया, गेंदा लाल ठाकुर, शिवचरण टेकाम, अभिषेक कोल, कमलेश कोल, नीरज रवि गोटिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

चेकिंग के बावजूद बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: शहर में यातायात एवं थानों की पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाने के बावजूद बिना नंबर प्लेट और अधूरे नंबर वाले वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर स्पोर्ट्स और स्टंट बाइक चला रहे युवा नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं।यातायात पुलिस हेलमेट, […]

You May Like