विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका

इंदौर: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आज के विद्यार्थी वर्ष 2047 के भारत की तस्वीर तय करेंगे। इसलिए उन्हें केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।बुधवार को एसजीएसआईटीएस में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित उद्भव-2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री परमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा को भारतीय संस्कृति, नवाचार और शोध से जोड़ रही है. उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं के समाधान तैयार करना भी है.

मंत्री ने कहा कि एसजीएसआईटीएस देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है और यहां से निकले विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने बताया कि संस्थान अगले वर्ष अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे करेगा, जो इंदौर के लिए भी गौरव का विषय है. कार्यक्रम के दौरान मंत्री परमार ने परिसर में स्थापित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं में अध्ययन की सुविधा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि वे देश के किसी भी हिस्से में शिक्षा और रोजगार के अवसरों का लाभ आसानी से उठा सकें. खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष यशवंत राव होलकर तृतीय ने अहिल्याबाई होलकर के सुशासन और लोककल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.

विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
पद्मश्री प्रो. डी.बी. फाटक ने कहा कि एसजीएसआईटीएस ने देश को अनेक उत्कृष्ट इंजीनियर और वैज्ञानिक दिए हैं तथा नई पीढ़ी से भी ऐसी ही उपलब्धियों की उम्मीद है. कार्यक्रम में झाबुआ पॉलीटेक्निक के इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए. संस्थान के निदेशक डॉ. नितेश पुरोहित ने बताया कि सामुदायिक पाठ्यक्रम के तहत सैकड़ों विद्यार्थी सामाजिक संस्थाओं के साथ कार्य कर रहे हैं, जबकि अनेक विद्यार्थियों ने प्रदेश के गांवों में रहकर ग्रामीण जीवन और विकास की चुनौतियों को समझने का प्रयास किया है

Next Post

नशे में बस चला रहा चालक पकड़ा, 36 यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर: तेज गति और नशे की हालत में यात्री बस चला रहे चालक को यातायात पुलिस ने तेजाजी नगर चौराहे पर पकड़ लिया. इंदौर से मंडलेश्वर जा रही 36 सीटर बस के चालक की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई […]

You May Like