घर के बंटवारे पर कलह: भाभी से मारपीट, देवर और भतीजे पर FIR

सागर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू संपत्ति विवाद को लेकर भाभी के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनिता यादव उम्र 52 वर्ष पत्नी मक्खन यादव, निवासी पुरव्याऊ टोरी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर पर उनका देवर प्रेमनारायण उर्फ छुटकुल यादव और उसका बेटा सार्थक यादव आए।

पीड़िता ने बताया कि घर के हिस्से को लेकर विवाद करते हुए दोनों ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर लात-घूंसे से हमला किया गया, जिससे उनकी कोहनी, पीठ और गाल पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद रामवती यादव और बबलू यादव ने घटना देखी और बीचबचाव किया। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि यदि थाने गई तो जान से खत्म कर देंगे। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Post

पर्यटन क्रांति से विंध्य के वैभव को मिलेगा नया आयाम

Wed Jul 30 , 2025
विंध्य की डायरी डा0 रवि तिवारी विंध्य के पास वह सब कुछ है जो पर्यटको को लुभाने के लिये चाहिये. प्राकृतिक अनुपम धरोहर हमारे पास है. धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य, कलकल करती नदियो पर दूध की धारा की तरह मधुर ध्वनि के साथ गिरते जल प्रपात […]

You May Like