जिले में अब तक 738.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

रीवा, जिले में 12 सितम्बर को 7.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन सर्वाधिक 20 मिमी वर्षा सिरमौर तहसील में दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 738.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 894.5 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 775.2 मिमी, गुढ़ में 1034 मिमी, सिरमौर में 704.4 मिमी, त्योंथर में 572 मिमी, सेमरिया में 594 मिमी, मनगवां में 501 मिमी और जवा में 834 मिमी वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 763.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी. रीवा जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिमी है. जिले के सिंचाई के प्रमुख स्रोत बाणसागर बांध का जल स्तर अधिकतम जल स्तर 341.64 मीटर पहुंच गया है. बांध में पानी लगातार आवक होने से दो गेट 50 सेंटीमीटर खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है.

Next Post

टिकट जांच से रेलवे की तिजोरी में आए 64.76 करोड़

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में चलाए गए सघन टिकट जांच अभियानों में पांच माह के दौरान 7.80 लाख बिना टिकट, अनियमित टिकट और अनबुक्ड लगेज के मामले पकड़े गए। इनसे अतिरिक्त किराए और जुर्माने के रूप में 64 करोड़ 76 लाख रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले […]

You May Like