टिकट जांच से रेलवे की तिजोरी में आए 64.76 करोड़

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में चलाए गए सघन टिकट जांच अभियानों में पांच माह के दौरान 7.80 लाख बिना टिकट, अनियमित टिकट और अनबुक्ड लगेज के मामले पकड़े गए। इनसे अतिरिक्त किराए और जुर्माने के रूप में 64 करोड़ 76 लाख रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 60 करोड़ 38 लाख रुपये की तुलना में 7.25 प्रतिशत अधिक है। अकेले जबलपुर मंडल में 3.57 लाख मामलों से 31.39 करोड़ रुपये, भोपाल मंडल में 2.61 लाख मामलों से 20.09 करोड़ और कोटा मंडल में 1.49 लाख मामलों से 12.29 करोड़ रुपये वसूले गए। मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड ने भी 13 हजार मामलों में 99 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। रेलवे के अनुसार यात्री ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले उचित टिकट जरूर लें और बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने से बचें, ताकि कार्रवाई और जुर्माने की नौबत न आए।

Next Post

वनांचल की बेटी रेवंती ने BHU में हासिल किया प्रवेश

Sat Sep 12 , 2026
बैहर,बिरसा वनांचल क्षेत्र में शिक्षा की नई मिसाल कायम कर रहे शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा रेवंती मरकाम ने CUET-UG 2026-27 परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी में स्नातक शिक्षा के लिए […]

You May Like