सतना:जिले की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के मारकुंडी के जंगल से चरवाहों के साथ मारपीट कर 34 नग बकरी ले जाने वाले आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते मझगवां के जंगल मे बकरियों को छोड़ा.मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मारकुण्डी थाना क्षेत्र के कुसमुही से 21 दिसम्बर को चरवाहों को बंधक बनाकर उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर लूटी गई.
बकरियां मझगवां थाना क्षेत्र के कररिया में आज लावारिस हालात में मिली, कुल 34 बकरियो की हुई थी लूट जिसमे 32 नग बकरियां हुई बरामद, मौके पर पहुंची मझगवां थाना पुलिस और मारकुण्डी पुलिस ने बकरियों को उन्ही चरवाहों के किया हवाले, लुटेरों की तलाश जारी, बार्डर एरिये में एमपी और यूपी पुलिस की सक्रियता से लुटेरे बकरी छोड़कर भागे।
