तीन दिन में 33 लोगों को अतिक्रमण हटाने SDM ने थमाएं नोटिस

ब्यावरा। राजधानी भोपाल से जोडऩे वाले मऊ तलेन तक 25 किमी सडक़ का निर्माण करीब 65 करोड की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है. इस रोड में करीब 7 मीटर सडक़, ढाई-ढाई मीटर पेवर ब्लाक और एक-एक मीटर के क्षेत्र में नालियों का निर्माण आबादी क्षेत्र में होना है, इसलिए सडक़ निर्माण कंपनी को करीब 14 मीटर जगह की जरुरत है. राजगढ़ जिले की ग्राम पंचायत मऊ में अतिक्रमण के कारण आधा सीसी रोड ही बन सका है. मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम रोहित बम्हौरे ने 33 लोगों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमाते हुए जल्द अतिक्रमण हटाने की बात कही है.

Next Post

खिलचीपुर में महामारी: पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत

Fri Jul 11 , 2025
ब्यावरा/खिलचीपुर। जिले के खिलचीपुर नगर में एकाएक बीमारियों का प्रकोप बढऩे से हर कोई चिंतित है. हर दूसरे-तीसरे घर में घर का कोई न कोई सदस्य बीमार है. यही नहीं कुछ परिवारों में तो एक से कहीं अधिक सदस्य बीमार है. पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत प्राय: लोगों में […]

You May Like