ब्यावरा/खिलचीपुर। जिले के खिलचीपुर नगर में एकाएक बीमारियों का प्रकोप बढऩे से हर कोई चिंतित है. हर दूसरे-तीसरे घर में घर का कोई न कोई सदस्य बीमार है. यही नहीं कुछ परिवारों में तो एक से कहीं अधिक सदस्य बीमार है. पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत प्राय: लोगों में देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रथम दृष्टय दूषित पानी पीने के कारण बीमारी फैलना बताया जा रहा है. नगर में मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बड़ा दी है.
खिलचीपुर में महामारी: पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत
