मारपीट व तोडफ़ोड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

सीहोर। शहर के बस स्टैंड स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर तोडफ़ोड़ के आरोपियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत पीडि़त परिवार ने एसपी आफिस में आकर गुहार लगाई है.

गौरतलब है कि गत छह जनवरी को बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर आरोपियों ने तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की थी. इस मामले में पुलिस ने रात में रिपोर्ट तो लिख ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. इससे आक्रोशित होकर गुरुवार को पीडि़त परिवार एसपी आफिस पहुंचा और आवेदन देकर न्याय की मांग की है. पीडि़त आकाश दिनकर ने बताया कि एक दिन पहले 5 जनवरी को उसके भाई सार्थक के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी. सार्थक ने रात में ही आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अगले दिन आरोपियों ने दुकान में तोडफ़ोड़ व मारपीट की. पीडि़त परिवार का कहना है कि दोषियों पर ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है तो हमारा पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा.

 

 

Next Post

शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण,चिकित्सा टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri Jan 9 , 2026
पांढुरना। शासकीय चिकित्सालयों में उपचारार्थ आने तथा भर्ती मरीजों को शासन की और से दी जाने वाली सुविधाओं का मरीजों को लाभ दिया जा रहा है या नहीं इस बात का जायजा लेंने गुरुवार को राज्य स्तरीय तीन चिकित्सकों की एक टीम द्वारा पांढुरना नगर के सिविल तथा नांदनवाडी स्थित […]

You May Like