आधा दर्जन टूव्हीलर मेंं तोडफ़ोड़, एफआईआर दर्ज
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा शॉप में एक बदमाश ने जमकर उपद्रव मचाया। मैनेजर को धमकाने के बाद बाहर खडी आधा दर्जन टूव्हीलर में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक शशांक कुमार द्विवेदी निवासी गोरखपुर छोटी लाईन फाटक के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा की दुकान में नाईट शिफ्ट मैनेजर हैं।
रात्रि 12:30 बजे एक व्यक्ति दुकान पर आया और दुकान के बाहर खडे डिलेवरी बाय को बोलने लगा की मुझे पिज्जा दो तो वे दुकान से बहार आया और उस व्यक्ति को बोला की ठीक है मैंं अभी लाकर देता हूँ तो कहने लगा कि पिज्जा के साथ साथ शराब पीने के लिये 500 रूपये भी लेकर आना तो उसने मना किया तो उसने हंगामा करते हुए दुकान के बाहर खडी 6 दो पहिया गाडियों में तोडफ़ोड कर क्षतिगस्त कर दिया। इसके उसे धमकाते हुए बोल रहा था तुम मुझे नहीं जानते हो में सुरेन्द्र विश्वकर्मा भेडाघाट शाहजपुर का हूँ यदि पिज्जा एवं पैसे नहीं दिये तो जान से खत्म कर दूंगा।
इधर आधी रात को एक्सिस में लगाई आग
अधारताल थाना अंतर्गत पन्नी मोहल्ला में आधी रात बदमाश ने एक एक्सिस में आग लगा दी और भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि सुनंदा मिश्रा पति आसिम कुमार 36 निवासी पन्नी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति के साथ कंचनपुर से अपनी माँ पार्वती बाई के यहाँ पन्नी मोहल्ला गयी थी जो अपनी एक्सिस क्रमांक एम.पी 20 जेड आर 7212 को बाहर खड़ी कर अन्दर सोने चले गये थे जो करीब 2.30 बजे करीब उठ कर देखा तो एक्सिस गाडी आग से जल चुकी थी।
