सतना :म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार फरवरी माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम सत्यम मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सुभाष मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे
