पर्यटन क्रांति से विंध्य के वैभव को मिलेगा नया आयाम

विंध्य की डायरी

डा0 रवि तिवारी

विंध्य के पास वह सब कुछ है जो पर्यटको को लुभाने के लिये चाहिये. प्राकृतिक अनुपम धरोहर हमारे पास है. धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य, कलकल करती नदियो पर दूध की धारा की तरह मधुर ध्वनि के साथ गिरते जल प्रपात सब कुछ है. बस इच्छा शक्ति होनी चाहिये, पर्यटन स्थल को विकसित करने की. विंध्य में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं है. वर्षो बाद सरकार की नजर यहा पड़ी है.

दो दिवसीय टूरिज्म कॉन्क्लेव के माध्यम से जो मंथन हुआ है उससे निश्चित रूप से पर्यटन के क्षेत्र में क्रांति आयेगी और पर्याप्त निवेश भी आएगा. परिणाम स्वरूप पर्यटन क्षेत्र के विकास को पंख लगेगे पर यह तभी संभव हो पाएगा जब सरकार पूरी दृढ़ इच्छा शक्ति से लगी रहेगी. दरअसल कई बार सरकार घोषणा कर भूल जाती है और कई निवेश आने से रूक जाते है. सरकार की नई पर्यटन नीति और निवेशको के रूझान से ही पर्यटन क्रांति संभव हो पायेगी. अनुपम प्राकृतिक सौन्दर्य, तानसेन, बाणभट्ट, बीरबल और सफेद बाघ की यह धरती है और इसका समृद्धशाली इतिहास रहा है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में प्रचारित और प्रदर्शित करने की जरूरत है.

खादी के आगे लाचार खाखी
खाखी वर्दी के आगे बड़े से बड़े सूरमाओ की पतलूम गीली हो जाती है, मजाल नही कि कोई आख उठाकर देख ले पर जब बात खादी के सामने खड़े होने की आती है तो फिर खाखी वर्दी बेबस और लाचार नजर आती है. रीवा के चोरहटा थाने में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. थाने मे बवाल का मामला उस समय हुआ जब सीएम रीवा आ रहे थे. भाजपा की किरकिरी हुई और मामला संगठन तक पहुंच गया. आनन-फानन सांसद और जिलाध्यक्ष को थाने पहुंचकर मोर्चा सम्भालना पड़ा. सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा युवक के साथ कथित मारपीट का मामला थाना पहुंचा.

फिर क्या था युवक को न्याय दिलाने भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी थाने पहुंचे. एफआईआर को लेकर खाखी के साथ जमकर तनातनी हुई और यहा लाचार- थाना प्रभारी हाथ जोड़ कर दादा-दादा…..कहते नजर आए. महिला सीएसपी को असंवेदनशील औरत…..कहा गया. फिर क्या था थाना प्रभारी केवल हाथ जोड़ कर शांति की अपील करते रहे. अगर यही घटनाक्रम एक आम आदमी करता तो शायद इतनी धाराएं लगती कि कई साल तक जमानत न होती.

कानून का पाठ और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ खाखी वर्दी धारण कर कर्तव्य की शपथ लेने वाले अपने ही थाने में लाचार नजर आ रहे थे और करते भी क्या क्योंकि सामने सत्तापक्ष के नेताजी थे डऱ कुर्सी जाने का भी था पर यहा जाबाज महिला सीएसपी अपनी वर्दी के शान और सम्मान के लिये ड़टी रही. यहा गौर करने वाली बात यह है कि पूर्व विधायक ने पीडि़त के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी. दरअसल हमेशा सत्ताधारी कोई भी नेता इससे परहेज करता है. इस लिये पूर्व विधायक साधुवाद के पात्र है. रही बात हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने की तो इसमे थाना प्रभारी की कोई गलती नही है. क्योंकि खुद प्रदेश के डीजी साहब ने कह रखा है कि जन प्रतिनिधियो का पुलिस सम्मान करे और सैल्यूट मारे.

होल्ड मंडल अध्यक्षो के नामो का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सिंगरौली और सतना के होल्ड मंडल अध्यक्षो के नाम की घोषणा कर दी है. कसमकस के बीच नामो की घोषणा से कई नेताओं को झटका लगा है. सरई, जयंत व निवास मंडल के अध्यक्ष की घोषणा लटकी हुई थी. जयंत मंडल के निवर्तमान एवं उनके समर्थको को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल कई मंडल अध्यक्षो की घोषणा हो गई थी लेकिन तीन मंडल अध्यक्षो के नाम की घोषणा नही हो पाई थी. अभी भी देवसर व जियावन मंडल के अध्यक्ष होल्ड में है. सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा दांव पर जयंत मंडल को लेकर नेताओ की लगी थी. लेकिन नाम की घोषणा होने के बाद तगड़ा झटका लगा है. उधर सतना में भी होल्ड पर चल रहे दो मंडल अध्यक्षो की घोषणा कर दी गई है

Next Post

संभावित सीट के लिए भाजपा नेताओं की जमावट शुरू

Wed Jul 30 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास पिछले 2018 के चुनाव को छोड़ दें तो पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्र की पुत्री व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस बुरहानपुर विधान सभा सीट की पर्याय बनी हुई हैं. क्षेत्र में अच्छी पकड़ और संघ का उन पर वरदहस्त उन्हें यहां से चार […]

You May Like