ITMS कैमरा मोबाइल पर बात करते रोका, निकले 22 चालान

इंदौर: शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें बाइक सवार को मोबाइल पर बात करते हुए रोका तो पुलिस को उसकी गाड़ी पर पहले से दर्ज 22 चालानों की जानकारी मिली. मामला चोइथराम चौराहे का है, जहां यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की.
पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी के निर्देशन में शहर भर में ट्रैफिक नियमों को लेकर सघन जागरूकता व सख्ती का अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत चोइथराम चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया और उनकी टीम यातायात प्रबंधन में तैनात थी.

इसी दौरान मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 एनके 5344 को वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने पर रोका. वाहन चालक का नाम दानिश खान है. जब पुलिस ने पीओएस मशीन से उक्त मोटरसायकल के बारे में पड़ताल की तो पुलिस भी चौंक गई, मशीन से खुलासा हुआ कि इस गाड़ी पर 22 ट्रैफिक चालान पैडिंग पड़े हैं. इनमें से 15 चालान कोर्ट में जा चुके थे, जबकि शेष सात चालानों का जुर्माना मौके पर ही वसूला लिया था. इसके बाद चालक को नियमों का पालन करने की हिदायत दी और उसे छोड़ा दिया, ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे कैमरा चालानों से बचें, जो आगे चलकर भारी जुर्माने और कानूनी परेशानी का कारण बन सकते हैं.
शहरभर में कैमरे कर रहे निगरानी
आईटीएमएस कैमरों के जरिए ट्रैफिक पुलिस हर चौराहे और प्रमुख मार्गों पर नियम उल्लंघन करने वालों की निगरानी कर रही है. अब तक सैकड़ों वाहनों पर दर्ज पुराने चालानों की सूची तैयार कर मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

सांदीपनि विद्यालय में घुसा 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप, हड़कंप

Sat Jun 7 , 2025
दमोह: शहर के किल्लाई नाका पर संचालित शासकीय एमजे फूले सांदीपनि विद्यालय दमोह की केमिस्ट्री लैब में शनिवार की सुबह एक 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया.जैसे ही स्कूल प्राचार्य आरपी कुर्मी, पर्यावरण प्रभारी मुकेश विश्वकर्मा, संजय दुबे, प्रशांत जैन ने देखा तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि […]

You May Like