झूठे गांजा केस की धमकी देकर सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की वसूली, TI समेत चार पर एफआईआर

पन्ना। मड़ला थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को झूठे गांजा केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी रचना पटेल, मुंशी रज्जाक खान, आरक्षक रामशरण अहिरवार और शराब ठेके के कर्मचारी बृजेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी 14 मई को बागेश्वरधाम दर्शन के लिए जा रहे थे। आरोप है कि मड़ला पेट्रोल पंप के पास उन्हें रोककर कार से कथित गांजा बरामद दिखाया गया और जेल भेजने की धमकी दी गई। बाद में शराब ठेके के पीछे ले जाकर करीब दो घंटे तक डराया गया। आरोपियों ने केस रफा-दफा करने के नाम पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 95 हजार रुपए वसूल लिए। शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की : ज्ञान सिंह

Thu May 21 , 2026
सीधी।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सूचना क्रांति के जनक एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराने बस स्टैंड में विचार संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर […]

You May Like