भोपाल:कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा को लिखने वाला कारगिल विजय दिवस भारत के गौरव का प्रतीक है।
26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने अदम्य साहस और अनुकरणीय वीरता से पाकिस्तान को परास्त कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा लहराया था। यह दिवस हमारे शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और सैनिकों की अटूट देशभक्ति को नमन करने का दिन है हमारे वीर जवानों ने देश का मस्तक गर्व से ऊँचा किया है।सेना ने जो साहस और बहादुरी दिखाई है, उस पर हम सभी को गर्व है।
