​जिंदगी से खिलवाड़! रायपुरिया घाट पर बिना लाइफ जैकेट चल रही नावों के इंजन जब्त, पुलिस की कड़ी चेतावनी

करनवास: प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहनपुरा डैम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. ग्राम रायपुरिया घाट (नेवज नदी) पर बिना अनुमति और बिना सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रहीं तीन नावों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनके इंजन जब्त कर लिए गए.जानकारी के अनुसार, एसडीएम ब्यावरा और एसडीओपी प्रकाश शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी करनवास श्रीमती संगीता शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस की टीम रायपुरिया घाट पहुंची. वहां जांच के दौरान तीन नावें संचालित पाई गईं. चौंकाने वाली बात यह थी कि इन नावों में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर संचालन किया जा रहा था और मौके पर लाइफ जैकेट या अन्य कोई भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं था. यह जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया.
इन संचालकों पर हुई कार्रवाई
मौके पर टीम ने बने सिंह सोंधिया, महेश वर्मा, बाबू उर्फ रामप्रसाद रुहेला पर कार्यवाहीं की गई है. राजस्व निरीक्षक शिव सेन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने तीनों नावों के इंजन और नाव पर चढ़ने वाली लोहे की सीढ़ियां जब्त कर ली हैं. जिन्हें करनवास थाने में सुरक्षित रखा गया है. नावें अधिक वजनी होने के कारण उन्हें मौके पर ही रस्सी से सुरक्षित बांधकर मालिकों की सुपुर्दगी में दिया गया है.
बिना अनुमति संचालन पड़ेगा भारी पुलिस ने सभी नाव
संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों (जैसे लाइफ जैकेट, क्षमता से कम यात्री) के नाव का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है. यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई में थाना करनवास से एएसआई राकेश कुमार बीलरवान, प्रधान आरक्षक राजकिशोर, आरक्षक सुनील सिंह, गौतम, विक्रम और सैनिक सूरज का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Next Post

सिस्टम सोया, जनता जागी: पड़ाना में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, खुद ही सुधारने उतरे पाइपलाइन

Mon May 4 , 2026
पड़ाना: सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना जमीनी स्तर पर कितनी कारगर है, इसकी बानगी पड़ाना की आवास कॉलोनी में देखने को मिल रही है. यहाँ पिछले 15 दिनों से नल कनेक्शनों में पानी नहीं आने से हाहाकार मचा हुआ है.प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी से परेशान होकर […]

You May Like