सिस्टम सोया, जनता जागी: पड़ाना में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, खुद ही सुधारने उतरे पाइपलाइन

पड़ाना: सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना जमीनी स्तर पर कितनी कारगर है, इसकी बानगी पड़ाना की आवास कॉलोनी में देखने को मिल रही है. यहाँ पिछले 15 दिनों से नल कनेक्शनों में पानी नहीं आने से हाहाकार मचा हुआ है.प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी से परेशान होकर अंततः ग्रामीणों को खुद ही फावड़े-कुदाल पाइपलाइन सुधारने के लिए मजबूर होना पड़ा. उठाकर
200 घरों में बूंद-बूंद पानी का संकट
आवास कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि कुंडलिया डैम परियोजना के तहत घर-घर नल तो लगा दिए गए, लेकिन रखरखाव के अभाव में पिछले दो सप्ताह से मुख्य लाइन में लीकेज है. इस वजह से करीब 200 से अधिक घरों की जलापूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है. भीषण गर्मी के इस दौर में लोग पीने के पानी तक के लिए तरस रहे हैं.
जनता ने खुद शुरू की खुदाई और मरम्मत
शिकायतों के बाद भी जब अधिकारियों ने सुध नहीं ली, तो शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया. कॉलोनी के प्रशासनिक तंत्र फेल, विकल्प भी हुए खत्म
कॉलोनी में जल संकट इतना गहरा गया है कि ग्राम पंचायत की इकलौती टंकी का जलस्तर भी गिर चुका है. जिससे सप्लाई रुक-रुक कर हो रही है. क्षेत्र के अधिकांश निजी ट्यूबवेल सूख चुके हैं और पीएचई के हैंडपंप लंबे समय से कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं. निजी टैंकर भी कॉलोनी तक नहीं पहुँच रहे हैं जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है.
इम्तियाज मंसूरी, अनीश शाह, सलीम भाई अंसारी, नरसिंह गुर्जर, कमल मालवीय, मोहम्मद ईशान, जुबेर, शाहरुख भाई, इरफान और जफर भाई सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से फावड़े और कुदाल उठाए और लीकेज ढूंढकर उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया.लोगों का कहना है कि सरकार हर घर जल पहुँचाने का वादा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि हमें 15 दिनों से पानी नहीं मिला. विभाग को सूचना देने
के बाद भी कोई नहीं आया, इसलिए हम खुद ही लाइन ठोक कर रहे हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि एक और जल संकट गहरा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी दफ्तरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

Next Post

जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान में महिलाओं ने की भागीदारी

Mon May 4 , 2026
ग्वालियर: जल संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन दो स्थानों गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल परिसर एवं जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। यह अभियान प्राथमिक महिला आजीविका बहुउद्देशीय सहकारी संस्थान एवं अटल संकुल स्तरीय संगठन के सहयोग से सहयोगी संस्था सफल युवा मंडल द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत […]

You May Like