जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान में महिलाओं ने की भागीदारी

ग्वालियर: जल संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन दो स्थानों गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल परिसर एवं जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। यह अभियान प्राथमिक महिला आजीविका बहुउद्देशीय सहकारी संस्थान एवं अटल संकुल स्तरीय संगठन के सहयोग से सहयोगी संस्था सफल युवा मंडल द्वारा किया गया।

अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा दोनों स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी संचालित की गईं। विशेष रूप से जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया।
कार्यक्रम में असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर घाटीगांव शिखा चौबे एवं सफल युवा मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भागीदारी की। यह पहल स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर आए, ऋषि गालव विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन

Mon May 4 , 2026
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह ग्वालियर आए। महाराजपुरा हवाईअड्डे पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने उनकी अगवानी की। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री आज दिनभर ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह ही ग्वालियर में उच्च शैक्षणिक सुविधाओं […]

You May Like