वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, सरस्वती स्कूल में हुआ सामूहिक गायन

पांढुरना। शंकर नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार, 25 सितंबर को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया।

यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा देशभर में चलाए जा रहे वंदे मातरम गायन अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष दत्तात्रेय बंसोड़, व्यवस्थापक जगदीश बुधराजा, आर.डी. स्कूल के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य सुनील राऊत, नगर पालिका के पूर्व सभापति उमेश आसटकर, अधिवक्ता श्री रामगढ़िया और प्राचार्य दिलीप राऊत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

एपीडा ने कर्नाटक से मालदीव के लिए जीआई-टैग प्राप्त 'गुलबर्गा तूर दाल' के निर्यात को दी हरी झंडी

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कर्नाटक से मालदीव के लिए जीआई-टैग (भौगोलिक संकेत) प्राप्त ‘गुलबर्गा तूर दाल’ की एक टन की पहली खेप को रवाना किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के विशिष्ट कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों […]

You May Like