सिंगरौली। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बैढ़न थाना क्षेत्र के मस्जिद मार्केट का है, जहां 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे बाजार के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद वाहन मालिक ने बैढ़न थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलियरी निवासी विकास साकेत पिता नन्दलाल साकेत की मोटरसाइकिल बढ़न मस्जिद मार्केट के पास खड़ी थी।
इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों से पूछतांछ और तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 125 सीसी, वर्ष 2026 मॉडल, काले रंग की है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 64 एव्ही 4870 बताया गया है। वाहन मालिक ने 7 नवंबर को बैढ़न थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने और जल्द से जल्द वाहन बरामद करने की मांग की है