गणेश स्कूल के तीन खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए रवाना

सीधी: स्थानीय एसजीएसएस (गणेश स्कूल), पड़रा के तीन छात्र खिलाड़ी एसजीएफआई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दीं और खेल प्रशिक्षक सुभाष शुक्ल के साथ उन्हें प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 बास्केटबॉल में विद्यालय की आयुषी सिंह एवं युवराज सिंह बैस अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं अंडर-14 बैडमिंटन में वर्तिका सिंह कुशवाहा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज्ञात हो कि एसजीएफआई की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 सितंबर तक आयोजित होंगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता सागर जिले में, जबकि बास्केटबॉल प्रतियोगिता शहडोल जिले में आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपेक्षा जताते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर विद्यालय की एच.एम. माएमा सिमन्स सहित खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह एवं अंकुर मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Post

ट्र्रैक्टर पलटने से 1 की मौत 1 गंभीर

Wed Sep 16 , 2026
सतना : खाद से लदे ट्रैक्टर ट्राली के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण उसमें सवार 1 व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी ओर 1 व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया. घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम […]

You May Like