ट्र्रैक्टर पलटने से 1 की मौत 1 गंभीर

सतना : खाद से लदे ट्रैक्टर ट्राली के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण उसमें सवार 1 व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी ओर 1 व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया. घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भटगवां निवासी आनंद केवट पिता रामलखन और उमेश दाहिया पिता मुन्ना ट्रैक्टर ट्राली पर खाद लोड कर खेत की ओर जा रहे थे.

बताया गया कि जैसे ही ट्रैक्टर जरमोहरा स्थिति खरवाही पुलिया के निकट पहुंचा वैसे ही अचानक सामने आए एक व्यक्ति को बचाने के चक्क्र में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. देखते ही देखते ट्र्रैक्टर सडक़ छोड़ कर कई फीटी नीचे जाकर पलट गया. जिसकी चपेट में आने के कारण उमेश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर तौर पर घायल आनंद को उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय सतना के लिए रेफर कर दिया गया. इस घटना के सामने आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवचेना की जा रही है.

Next Post

बिलौआ में खदानों की ब्लास्टिंग और क्रशर की धूल से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Wed Sep 16 , 2026
ग्वालियर: जिले के बिलौआ में संचालित खदानों और क्रशर के खिलाफ क्षेत्रीय ग्रामीण एकजुट होकर ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचे, ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग से पूरे गाँव में घरों पर पत्थर गिरते हैं धमाकों की आवाज से बच्चे चौंक जाते हैं वहीं क्रशर से उड़ने वाली धूल से लोग बीमार […]

You May Like