श्रीमती कंचन को मिला डीईओ का प्रभार

सतना . लोक शिक्षण आयुक्त मप्र द्वारा आदेश जारी करते हुए प्राचार्य श्रीमती कंचन श्रीवास्तव को सतना का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. श्रीमती श्रीवास्तव शासकीय लाल कामदराज सिंह उमावि पतौरा की प्रचार्य हैं. प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से श्रीमती श्रीवास्तव को जिला शिक्षा अधिकारी सतना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गौरतलब है कि बतौर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक संचालक तरुण कुमार सिंह को डाइट प्राचार्य रीवा बनाकर स्थानांतरित कर दिया गया था. जिसके बाद से जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार डीपीसी श्री त्रिपाठी संभाल रहे थे. वहीं अब सोमवार को आदेश जारी करते हुए प्राचार्य श्रीमती श्रीवास्तव को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया.

Next Post

मासूमों के लिए काल साबित हुई परित्यक्त खदान, डूबने से दो बहनों की मौत

Tue Jul 22 , 2025
सतना . मनमाना गड्ढा खोद कर खनिज पदार्थों का भरपूर दोहन करने के बाद खदानों को युं ही खुला छोड़ देने का चलन सतना और मैहर जिले में अब तक सैकड़ों मासूमों को लील चुका है. इस मामले को लेकर व्यवस्था जितनी संवेदनहीन है उसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं […]

You May Like