नए साल पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु , दर्शन की लंबी कतारें

इंदौर: आज नए साल पर शहर एक प्रमुख मंदिरों पर दर्शनार्थियों की बहुत भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा श्रद्धालु खजराना गणेश, रणजीत हनुमान,बिजासन माता, अन्नपूर्णा मंदिर और पितृ पर्वत पर दर्शन के लिए पहुंचे। उपरोक्त सभी मंदिरों में दर्शन करने के लिए लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी।आज 2026 जनवरी साल के पहले दिन शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की बहुत भीड़ लगी रही। शहर में सबसे ज्यादा लंबी कतारें खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर में नजर आई।

खजराना गणेश में करीब 3 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी आई है। नए साल के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। सबसे खास बात यह रही कि मंदिर के गर्भ गृह और वीआईपी दर्शन की व्यवस्था के बजाय बेरिकेटिंग कर श्रद्धालुओं को सीधे की पांच कतारों से दर्शन करवाए गए। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने पार्किंग और झिग झेग लाइन बनाकर पुख्ता व्यवस्था की थी। ठंड होने एक बावजूद खजराना गणेश मंदिर में दर्शनार्थियों का ताता लगा हुआ था और मंदिर के अंदर भी लंबी कतार लगी हुई थी।
शहर के पश्चिम क्षेत्र में रणजीत हनुमान मंदिर में भी सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। सूर्य उदय के बाद मंदिर भारी भीड़ उमड़ी । मंदिर के बाहर मेन रोड पर पुलिस ने वाहन खड़े नहीं होने दिए और पार्किंग में वाहन खड़े करने के जगह नहीं थी। इसके बावजूद दर्शनार्थियों ने इधर उधर गलियों में वाहन खड़े कर दर्शन किए।
रणजीत हनुमान के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि शाम तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है और रात 12 बजे तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु आने की संभावना है।इसी तरह बिजासन माता मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में भी नए साल पर एक एक लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने के जानकारी मिली है। पितृ पर्वत हनुमान मंदिर पर भी भारी भीड़ उमड़ी और 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

Next Post

लापरवाही और असमंजस के कारण 25 साल से नहीं पाई सडक़

Fri Jan 2 , 2026
इंदौर: लगातार 8 बार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बने इंदौर में विकास कार्यों के साथ-साथ निगम प्रशासन की लापरवाही और असमंजस के कारण जन सुविधाओं के काम अटके पड़े हैं, जिससे नागरिकों को असुविधा हो रही है.खजराना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड 41 एवं 39 के बीच एक […]

You May Like