ग्वालियर में पंजाब के 4 युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा

ग्वालियर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से पंजाब के चार सिख युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा है। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, जिन्दा राउंड और दो तलवारें बरामद हुई हैं।

यह घटना कम्पू क्षेत्र के चांदमारी इलाके की है। पुलिस ने युवकों से हथियारों से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वे कोई दस्तावेज नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने चारों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी पंजाब पुलिस से मांगी है। कम्पू थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि वह थाने के बल के साथ फायरिंग रेंज, अवाड़पुरा-चांदमारी रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान सामने से एक कार आती दिखाई दी। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो कार सवार युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पहले से सतर्क खड़ी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कार में चार युवक बैठे थे। तलाशी के दौरान कार से दो पिस्टल और दो तलवारें बरामद हुईं। जब पुलिस ने हथियारों के दस्तावेज मांगे, तो उनके पास कुछ भी नहीं था। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम 35 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र साउन सिंह, 28 वर्षीय कुलविंदर सिंह पुत्र शेरा सिंह, 37 वर्षीय सुखा सिंह पुत्र रनधीर सिंह, और 37 वर्षीय सिकंदर सिंह पुत्र गुलाब सिंह बताया। ये सभी पंजाब के जिला मानसा स्थित हुड़त भगत राम गांव के निवासी हैं। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे पंजाब से फूलबाग गुरुद्वारा में मत्था टेकने आए थे। उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, इसलिए उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार खरीदे थे। उन्होंने हथियार बेचने वाले का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने उस युवक को भी हिरासत में ले लिया।

Next Post

नल जल योजना के कार्यों सीधी सांसद ने किया निरीक्षण 

Sun Jun 1 , 2025
सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने नल जल योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों का निरीक्षण करने के पश्चात कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुसार हर घर, नल जल योजना केंद्र सरकार की परियोजना जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर […]

You May Like