
जबलपुर। ओमती क्षेत्र में ब्लूम चौक ‘द क्वीन यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर’ में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापा मार कर दो लोगों गिरफ्तार किया है, मौके पर चार युवतियां मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आज संचालक और ग्राहक को कोर्ट में पेश किया है।
पुलिस ने जब दबिश दी काउंटर पर शिवांश राजपूत (25), निवासी त्रिमूर्तिनगर, गोहलपुर मिला। कमरे की तलाशी में अली हैदर (27), निवासी हनुमानताल और एक 26 वर्षीय महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से तीन युवतियां (उम्र 20, 23 और 26 वर्ष) भी मिलीं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि शिवांश राजपूत स्पा संचालक है और उनसे देह व्यापार करवाता था। ग्राहक बुकिंग के एवज में उनसे 1000 लिए जाते थे।
पूछताछ में शिवांश ने बताया कि स्पा सेंटर का लाइसेंस यश दुबे के नाम पर है, लेकिन संचालन वह स्वयं करता है। पुलिस ने शिवांश राजपूत और अली हैदर को गिरफ्तार करते हुए
भारतीय न्याय संहिता की अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। साथ मौके से आईफोन 13, 5000 नकद, आपत्तिजनक वस्तु जब्त किए गए।
