नकली दवा से फसल बर्बाद, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

बंडा। क्षेत्र में किसानों की सोयाबीन की फसल नकली खरपतवार नाशक दवा के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसको लेकर किसानों ने संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई कर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और मुआवजे की मांग को लेकर बंडा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही किसान दिनेश यादव के साथ हुई पुलिस अभद्रता व मारपीट की जांच की मांग भी की गई। ज्ञापन देने में पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान व महिलाएं भारी संख्या में बारिश में भीगते हुए शामिल हुए।

Next Post

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 ने बनाया 300 दिन उत्पादन करने का नया रिकार्ड

Mon Jul 28 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट को लगातार 300 दिन तक संचालित करने में सफलता हासिल की है। यूनिट ने अपनी स्थापना के बाद दूसरी बार 300 दिन […]

You May Like