रीवा:सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रीवा परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर विशेष सघन जांच अभियान चलाया. इस अभियान में कुल 4,30 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें 57 वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई. यह अभियान सिरमौर सेमरिया रीवा हनुमना रीवा प्रयागराज और रीवा गोविंदगढ़ मार्ग में चलाया गया. इनमें से चार वाहनों को मौके पर ही जब्त कर परिवहन कार्यालय रीवा लाया गया.
ये सभी वाहन अनियमितताओं के दोषी पाए गए.आरटीओ मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सडक़ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.
परिवहन विभाग ने चालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र आदि समय पर नवीनीकरण कराएं, अपने वाहनो को सुरक्षा सुरक्षा के मानकों को मोटरयान अधिनियम के अनुरूप करा ले. ताकि सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके. यह अभियान जीरो फैटिलिटी के तहत चलाया जा रहा है. इस कार्यवाही में आरटीओ रीवा सहित परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी एवं यातायात थाना प्रभारी भी शामिल रहे.
