अवैध रुप से लेजाई ज रही शराब पकड़ी

इंदौर:शहरी क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध मदिरा के खिलाफ शहर में विशेष अभियान चलाया गया. जिस पर डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीके साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.

टीम ने अलग-अलग इलाकों में गश्त और चेकिंग के दौरान एक सफेद एक्टिवा नम्बर एमपी 09 एआर 5916 को रोककर तलाशी ली. तलाशी में वाहन से मैजिक मोमेंट ऑरेंज वोडका की 12 बोतलें बरामद हुईं. मौके पर मौजूद आशीष पिता बाबूलाल मंगल को पकड़ लिया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

Next Post

पुलिस ने डीजे साउंड संचालकों को दी कड़ी हिदायत

Thu Dec 11 , 2025
इंदौर: शहर में ध्वनि नियंत्रण संबंधी न्यायालयीन निर्देशों को लागू कराने के लिए जोन 3 पुलिस ने साउंड ऑपरेटरों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सीधे कार्रवाई होगी.पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा शहर में डीजे साउंड संचालन को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के […]

You May Like