इंदौर:प्रदेश भाजपा सरकार मंत्रीमंडल की बैठक राजबाड़ा परिसर में होगी. सरकार ने यह निर्णय अहिल्या बाई होलकर की जयंती के कारण लिया है. इस दिन होलकर राजवंश की स्थापना करने वाले मल्हार राव होलकर को भी याद किया जाएगा.आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बताया कि महारानी अहिल्या माता की स्मृति में 20 मई को मंत्रिपरिषद की बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी.
इस अवसर पर होलकर साम्राज्य की स्थापना करने वाले श्रद्धेय मल्हार राव होलकर को भी याद किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी अहिल्या माता के 300 वे जन्म जयंती वर्ष का समापन 20 मई को हो रहा है. यह सुखद संयोग है कि 20 मई को ही उनकी विवाह वर्षगांठ भी रहती है. होलकर साम्राज्य की शुरुआत करने वाले श्रद्धेय मल्हार राव होलकर की पुण्यतिथि भी 20 मई को ही है. इस संदर्भ में 20 मई की मंत्रिपरिषद की बैठक इंदौर के राजबाड़ा परिसर में होगी.
