यूजीसी के विरोध में हल्लाबोल: मशाल जुलूस निकाल सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। यूजीसी की नीतियों के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष इन्दल सिंह राणा और प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन ने विशाल मशाल जुलूस निकाला और राजभवन पहुँचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

​शाम होते ही भारत माता चौराहा मशालों की रोशनी और नारेबाजी से गूंज उठा। यहाँ से शुरू हुए जुलूस में करणी सैनिक और स्वर्ण समाज के नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का हुजूम हाथों में मशालें थामे यूजीसी के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ा।

​इधर, ​जुलूस के राजभवन पहुँचने पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस बीच मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं भोपाल जिला अध्यक्ष आशु सिंह ने बताया कि यह आंदोलन समाज के हितों की रक्षा और शैक्षिक नीतियों में सुधार की मांग को लेकर किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

​प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन करणी सैनिकों के भारी उत्साह के बीच शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Next Post

बजट सभी वर्गों की आशा व आकांक्षाओं पर खरा उतरा: सारंग

Sun Feb 8 , 2026
सीहोर। रविवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा केन्द्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई. जिसमें युवा, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला महामंत्री जितेन्द्र गौड़, मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर उपस्थित थे. खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि […]

You May Like