बजट सभी वर्गों की आशा व आकांक्षाओं पर खरा उतरा: सारंग

सीहोर। रविवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा केन्द्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई. जिसमें युवा, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला महामंत्री जितेन्द्र गौड़, मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर उपस्थित थे.

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदशन व नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है. यह अपने आप में एक गौरव पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हुआ है. 2014 में कांग्रेस के शासन काल में भारत 11 वें नंबर की अर्थव्यवस्था था और अब मोदी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है. भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. सारंग ने कहा यह बजट सतत् आर्थिक विकास के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला है यह बजट सभी वर्गों की आशा आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा. केंद्रीय बजट गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग और उद्यमियों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रावधान बजट में किए गए हैं. जो मप्र सहित देश को 2047 के विकसित भारत की ओर मजबूती से ले जाएगा.

केंद्रीय बजट को राजनीति के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नजर से देखना आवश्यक है. देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की भी योजना है. बजट में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर्स के निर्माण और 12.2 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्रावधान किया गया है. सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश राशि को 22 हजार 500 करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ करने का प्रस्ताव है.

मंत्री सारंग ने कहा कि बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान समृद्धि को मजबूती देने के लिए पशुपालन क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है. इस अवसर पर आशीष पचौरी, पवन जैन, राजेश परिहार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Next Post

अधजली अवस्था में मिला सीहोर के युवक का शव

Sun Feb 8 , 2026
सीहोर। शनिवार को अपने घर से लापता थाना कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी युवक का शव शाजापुर जिले के शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थर अमलाय के पास अधजली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. शव को कुत्ते नोच रहे थे तब ग्रामीणों ने देखा और पुलिस […]

You May Like

Play sound