
भोपाल। जीआरपी रानी कमलापति ने चलती ट्रेन में पर्स के अंदर जेवरात सहित सामान की चोरी करने वाले दो नाबालिग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. चोरी का जेवरात खरीदने वाले दुकान संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. जीआरपी ने तीन लाख से अधिक की कीमत का सामान जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 14 दिसंबर को रनिंग ट्रेन नं. 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्स के कोच ए /1 में महिला यात्री सीमा गंगराडे (51) निवासी खंडवा अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी. रात्रि यात्रा के दौरान जब वह सोई थी और ट्रेन के रानी कमलापति स्टेशन से चलने के बाद एक अज्ञात बदमाश ने नींद का फायदा उठाकर उनके सिरहाने पर रखे एक लेडीज पर्स चोरी कर लिया. 20 हजार रूपए की कीमत के पर्स के अंदर सोने की एक ब्रेसलेट और 4 क्वाइंस, एक आईफोन, बैंक की लाकर की चाबी,नगदी 6 हजार रूपये, महंगी हाथ घड़ी सहित अन्य सामान चोरी होने पर फरियादी ने इंदौर
थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई. शून्य पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना स्थल जीआरपी थाना रानी कमलापति को स्थान्तरित डायरी भेजी गई. घटना की जांच करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी से पूछताछ की. नाबालिग ने वारदात करने की बात स्वीकार की. चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलरी शाप के दुकानदार शाहिदुल इस्लाम निवासी शाजापुर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. चोरी की वारदात करने वाले आरोपी के साथी एक अन्य नाबालिग के के पास से जीआरपी पुलिस ने अन्य चोरी का सामान बरामद करते हुए कार्रवाई की है.
