फिल्म बॉर्डर 2 ने की 300 करोड़ क्लब में एंट्री

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड के सुपर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बाजार में 301 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ,अहान शेट्टी,मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे भी हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में 70.15 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने 15वें दिन 2.85 करोड़ की कमाई की।सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2 ने 16वें दिन भारत में 4.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । इसके साथ ही देश में बॉर्डर 2 की कमाई का आंकड़ा 301. 50 करोड़ रुपए हो गया है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Next Post

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला'

Sun Feb 8 , 2026
मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। ‘भूत बंगला’ से पहले […]

You May Like