बुधनी। विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बायां में विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया. जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हर्मेंद्र नागर ने हरी झंडी दिखाकर नरवाई रथ को रवाना किया. इस दौरान एसडीएम डीएस तोमर भी ग्राम बायां पहुंचे और किसानों को समझाइश देते हुए नरवाई में आग न लगाने तथा वैकल्पिक उपाय अपनाने का आग्रह किया. वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके मेहरा एवं महेश कीर ने किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान बताते हुए इसके वैकल्पिक प्रबंधन के उपाय समझाए. उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की अपील की.इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, हरिओम चंद्रवंशी सहित किसान उपस्थित थे.
