मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने की कमलनाथ से मुलाक़ात


भोपाल:पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक कमलनाथ आज विधानसभा पहुंचे और कुछ समय तक वहां रहे। उन्होंने प्रदेश के किसानों को लेकर बढ़ती समस्याओं पर चिंता जताते हुए सरकार से त्वरित समाधान की मांग की।कमलनाथ ने हाल ही में हुए रायसेन पुल हादसे को गंभीर बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की अपील भी की।
इसी बीच आज मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया ने कमलनाथ के भोपाल आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

कमलनाथ ने उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि रीना के नेतृत्व में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ कार्य करेगी और कांग्रेस संगठन को और मज़बूत बनाएगी।कमलनाथ ने महिला कांग्रेस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक मजबूती और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रियता बढ़ाने की बात भी कही।

Next Post

फॉरेंसिक एक्सपर्ट भार्गव सहित चार ओर सेवानिवृत्त हुए

Tue Dec 2 , 2025
ग्वालियर:हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर सबूतों को एकत्र करना और सबूतों के बाद हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश भार्गव का काफी योगदान रहा। कई ऐसी ही घटनाओं का खुलासा करने वाले वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश भार्गव सेवानिवृत हो गए। उनके साथ […]

You May Like