
शिमला, 23 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के 60 सदस्यीय दल को आधिकारिक आवास ओक ओवर से देहरादून के लिए रवाना किया।
श्री सुक्खू ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप खेल भावना एवं आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के ज़िला शिमला अध्यक्ष इकाश्वकु जस्टा जी एवं ज़िला उपाध्यक्ष योगेश सिहिया जी मौजूद रहे।
