झिन्यू को हराकर वोंड्रोसोवा ने जीता बर्लिन ओपन का खिताब

झिन्यू को हराकर वोंड्रोसोवा ने जीता बर्लिन ओपन का खिताब

बर्लिन, 23 जून (वार्ता) चोटों से ग्रस्त चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी मार्केटा वोंड्रोसोवा ने दो साल बाद वापसी करते हुए चीन की वांग झिन्यू को हराकर बर्लिन ओपन में महिला एकल का खिताब जीत लिया।

पूर्व चैंपियन वोंड्रोसोवा ने रविवार खेले गये फाइनल मुकाबले में चीन की वांग झिन्यू पर 7-6 (12-10) 4-6 6-2 से जीत दर्ज की। वोंड्रोसोवा को पहले सेट के कड़े टाईब्रेक में उन्हें छह सेट प्वाइंट भी बचाने पड़े। वोंड्रोसोवा ने निर्णायक मैच में दबदबा बनाया और डबल ब्रेक हासिल कर अपने करियर का तीसरा खिताब जीता। विम्बलडन शुरु होने से एक सप्ताह मिली इस जीत से वोंड्रोसोवा का आत्मविश्वास बढ़ा है।

मैच के बाद वोंड्रोसोवा ने कहा कि प्रशंसकों की बड़ी संख्या को देखकर अच्छा लगा। मैंने इस सप्ताह टेनिस और समर्थकों का वास्तव में आनंद लिया।

इस बीच, ब्रिटिश युगल की नंबर वन खिलाड़ी ओलिविया निकोल्स ने स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा के साथ युगल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल मुकाबले में इटली की शीर्ष वरीयता प्राप्त सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी को 4-6, 6-2, 10-6 से हराया।

Next Post

पृथ्वी शॉ ने अगले घरेलू सत्र में अन्य राज्य से खेलने की एमसीए से मांगी अनुमति

Mon Jun 23 , 2025
मुम्बई, 23 जून (वार्ता) भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को एक पत्र लिखकर आगामी घरेलू सत्र किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने की अनुमति मांगी है। शॉ ने अपने पत्र में लिखा, “मैं इस अवसर पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का दिल […]

You May Like