यात्री ध्यान दें: नागपुर के बजाय बैतूल और बडनेरा होकर चलेंगी ये 4 एक्सप्रेस ट्रेनें

बैतूल। नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 पर चल रहे उन्नयन कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। इस अवधि में संबंधित ट्रेनें नागपुर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रभावित ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा, जो बैतूल, नरखेड़, चांदूर बाजार, बडनेरा और सेवाग्राम होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

जारी जानकारी के अनुसार 07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को बैतूल स्टेशन पर सुबह 9:08 बजे पहुंचेगी और 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसी प्रकार 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को सुबह 3:13 बजे बैतूल पहुंचेगी और 3:15 बजे रवाना होगी। इसका संचालन 12 अप्रैल से 24 मई 2026 तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

इसके अलावा 05073 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को सुबह 9:30 बजे बैतूल पहुंचेगी और 9:32 बजे प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तन 7 अप्रैल से 26 मई 2026 तक लागू रहेगा। वहीं 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को सुबह 11:13 बजे आगमन और 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था 11 अप्रैल से 23 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों के समय और मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Post

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की पुरानी इकाइयों में लगी आग, केबल जलकर खाक

Sun Apr 5 , 2026
सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में पुरानी इकाइयों के डिस्मेंटलिंग कार्य के दौरान देर रात आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें केबल जल गए, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ताप विद्युत गृह की लगभग चार दशक पुरानी यूनिट क्रमांक 6, 7, 8 और […]

You May Like