उत्तरी वियतनाम में अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत, तीन लापता

हनोई 02 अगस्त (वार्ता) वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में हाल के दिनों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत हो गयी है और अन्य तीन लापता हैं। वियतनाम समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शनिवार सुबह 06 बजे तक लगभग 60 घर बाढ़ के पानी में बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ के कारण यातायात बाधित होने के से तीस गांवों को अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया।

लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस, सैन्य बल, स्थानीय मिलिशिया और विभिन्न जन संगठनों के सदस्यों सहित लगभग 700 कर्मियों को तैनात किया गया है।

जा डुंग कम्यून के एक क्षेत्रीय दौरे के दौरान आज सुबह वियतनामी उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा ने स्थानीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करें कि कोई भी आपदा से पीड़ित व्यक्ति भूखा न रहे, लंबे समय तक संपर्क से दूर न रहे, या सूचना तक उसकी पहुंच न हो।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बचावकर्मियों और बाढ़ प्रभावित निवासियों, दोनों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

Next Post

विधायक की सदस्यता रद्द मामले में हाई कोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर। बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल के मामले में सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच में बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रिट पिटीशन दायर की है। इसमें कहा […]

You May Like

मनोरंजन