रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब में फिल्म की एंट्री

धुरंधर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। करीब दो महीने बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ को लगभग दो महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बड़ी रिलीज़ और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भी ‘धुरंधर’ लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

इन दिनों सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, इसके बावजूद ‘धुरंधर’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ है।

Next Post

खेलो एमपी यूथ गेम्स का आज भव्य आगाज, टीटी नगर स्टेडियम के पास ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

Tue Jan 27 , 2026
​भोपाल: राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आज शाम 05:00 बजे से खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम में जुटने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के रूट में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यदि आप आज […]

You May Like