इंदौर: अलग अलग इलाकों में सोमवार को आगजनी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पहली घटना मांगलिया रोड स्थित एक फैक्ट्री की है, वहीं दूसरी घटना सांवेर टोल टैक्स नाके के पास खड़े एक ट्रक में हुई। दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि आर्थिक नुकसान काफी हुआ है।
सोमवार शाम करीब 5:30 बजे मांगलिया रोड स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुँची। फैक्ट्री में भारी मात्रा में लकड़ी का बुरादा रखा होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 55 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। आगजनी में फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनें और कीमती बुरादा जलकर खाक हो गया।
