घुघरी के ग्वारा में पारिवारिक विवाद: जीजा ने साले पर बका से किया जानलेवा हमला

घुघरी । घुघरी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारा में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने साले पर धारदार बका से हमला कर दिया। घटना में साला गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार रामचरण पिता उदल मरावी, निवासी कांसखेड़ा (थाना बम्हनी) अपनी बहन के घर ग्वारा आए हुए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका अपने जीजा महेंद्र पिता कन्हैया कुम्हरे, निवासी ग्वारा, से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महेंद्र ने गुस्से में आकर बका से हमला कर दिया, जिससे रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती कराया। घुघरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार सीके बट्टे भी घटना की जांच कर रहे हैं।

Next Post

सालहेघोरी में तंत्र–मंत्र की शंका में की गई निर्मम हत्या

Thu Oct 23 , 2025
घुघरी ।घुघरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सालहेघोरी गांव में मंगलवार रात एक भीषण घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तंत्र–मंत्र की शंका में गांव के ही एक व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों […]

You May Like