अकोला में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस हुआ, मौसम विज्ञान विभाग ने दी लू की चेतावनी

अकोला, 27 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी जारी है और अकोला में अब तक का सबसे अधिक तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष जिले में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

महाराष्ट्र के सबसे गर्म शहरों में गिने जाने वाले अकोला में अप्रैल के मध्य से तापमान में तीव्र वृद्धि देखी गयी है। दिन के समय भीषण गर्मी के कारण लोग घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं और सड़कें लगभग सुनसान हो गयी हैं। भीषण गर्मी के बीच लू लगने के कई मामले सामने आये हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत भी शामिल है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

अधिकारियों ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शारीरिक परिश्रम कम करने और चक्कर आना, सिरदर्द या अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षणों की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है।

इस बीच, भीषण गर्मी से जुड़ी घटनायें, जिनमें वाहनों में आग लगना भी शामिल हैं।

 

Next Post

गर्ल्स कॉलेज: पहले मर्ज करने की घोषणा, फिर परीक्षा केंद्र खत्म, अब वित्तीय अधिकार भी छीने

Mon Apr 27 , 2026
शाजापुर:सरकार ने बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए 1987 में किला परिसर में शासकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना की. सिर्फ कला संकाय के साथ शुरू हुआ यह कॉलेज शुरुआत से ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करता आ रहा है. अब स्थिति यह है कि यह कॉलेज […]

You May Like