राशिफल-पंचांग : 10 मार्च 2025

पंचांग 10 मार्च 2025:-

रा.मि. 19 संवत् 2081 फाल्गुन शुक्ल एकादशी चन्द्रवासरे दिन 9/26, पुष्य नक्षत्रे रात 2/3, शोभन योगे दिन 3/30, विष्टि करणे सू.उ. 6/8 सू.अ. 5/52, चन्द्रचार कर्क, पर्व- आमलकी एकादशी व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 10 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा. वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. मान सम्मान के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. प्रभाव बना रहेगा. राजकीय सम्मान की प्राप्ति का योग है. वर्ष के अन्त में प्रतिष में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग रहेगा. नवीन कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान पक्षर की चिन्ता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्ति का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा हो सकती है.

——————————————————-

आज का भविष्य – सोमवार 10 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल शरीर, भावुक होगा. स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा 20 वर्ष के बाद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जो भी बात करेगा, वह बड़ी चतुराई और गंभीरता के साथ बुद्धिमानी से परिपूर्ण होगी. विद्या के क्षेत्र में रूचि रहेगी. दूसरों पर अधिक भरोसा करेगा, पिता का भक्त होगा.

——————————————————-

मेष- विपरीत माहौल में भी खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे. व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा. दूसरों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा.

वृषभ- किसी प्रिय व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है. पुकन्या समस्याओं का समाधान होगा. शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा. मित्र वर्ग मदद करेंगे.

मिथुन- संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा. लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी. जोखिम के कार्यो में न उलझें. परिश्रम अधिक होगा.

कर्क- वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. धन खर्च होगा. मतभेद संभाव्य है. दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है. धैर्य रखें.

सिंह- विवादित मसले सुलझने के आसार हैं. नौेकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग के कार्यो में संतोष रहेगा. परिश्रम अधिक करना होगा.

कन्या- धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंधों में उत्साह बना रहेगा. विवाद की स्थिति से बचें.

तुला- कैरियर में प्रस्ताव मिलने के आसार है. संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है. जतुला जायजाद के कार्यो में खर्च होगा. खान पान पर नियंत्रण रखें.

वृश्चिक- न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है. आय एवं व्यय में समानता रहेगी. दैनिक कामकाज की रूपरेखा बनेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

धनु- स्थाई एवं अन्य साधनों में लाभ प्राप्त होगा. मनोवांछित सफलता मिलेगी. विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे. कारोबारी यात्रा होगी.

मकर- अपनों की मदद करके खुश होंगे. भाग्यवर्धक समाचारों की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होगा. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. निजी लोगों से परेशानी होगी.

कुम्भ- शासन सत्ता से सहयोग मिलेगाा राजनैतिक समस्याओं का समाधान होगा. आर्थिक कार्य बनेगा. निजी लोगों से परेशानी होगी.

मीन- मशीनरी प्रयोग में सावधानी रखें. जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें. सुविधा की कमी से काम में मुश्किल हो सकती है, लाभ कम होगा.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन शुक्ल एकादशी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, रूई, कपास, तिलहन, आदि में तेजी का योग है. वायदा विचार आज पिछले भाव में नीचे टूटे होंगे, उसी में जोरदार तेजीे होगी. हल्दी, ज्वार, बाजरा, आदि से नरमी रहेगी. भाग्यांक 1473 है.

——————————————————-

Next Post

लखनऊ में 26 से शुरु होगी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

Mon Mar 10 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) पिछली विजेता हरियाणा, उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) और मेजबान उत्तर प्रदेश सहित कुल 30 टीमें नवाबों के शहर लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य […]

You May Like