निर्माणाधीन मकान में चोरी

जबलपुर: लार्डगंज स्थित निर्माणाधीन मकान में चोर ने धावा बोलते हुए वायर पार कर दी।पुलिस के मुताबिक प्रदीप मंध्यानी 58 वर्ष निवासी वसुंधरा कालोनी चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पैकिंग मटेरियल का व्यापार करता है.

अपने निर्माणाधीन मकान प्लाट स्कीम नम्बर 41 पहुंचा और मकान के अंदर जाकर देखा कि भवन में बिजली फिटिंग की तांबे की इलेक्ट्रानिक वायर बाक्स से कटी हुयी थी और कुछ वायर वहां पर नहीं थे, उसने निर्माणाधीन मकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये तो एक अज्ञात व्यक्ति उसके मकान की पार्किंग वाले गेट से कूदकर घर के अंदर घुसकर निर्माणाधीन भवन में लगी सभी जगह कट प्वाईंटों की वायर काटकर बोरी में भरकर चोरी कर ले गया है।

Next Post

मुंबई में बहु मंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत, एक घायल

Mon Jul 6 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता […]

You May Like